फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Income Tax Department opened 16 lockers of private agency, two suspects found

नोएडा: सेवानिवृत्त आईपीएस के घर में चल रही आयकर की छापेमारी, विभाग ने निजी एजेंसी के 16 लॉकर खुलवाए, दो मिले संदिग्ध

Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 30 Jan 2022 11:57 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, शाम तक 14 लॉकर खुलवाए जा चुके हैं, जिनके मालिकों के बयान दर्ज किए गए हैं। दो लॉकर ऐसे हैं, जिनके मालिकों का कोई अता-पता नहीं है। जितने लॉकर खोले गए हैं, उनमें किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है।

विज्ञापन
Income Tax Department opened 16 lockers of private agency, two suspects found
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social media

विस्तार

नोएडा आयकर विभाग ने काला धन खपाने के शक में सेक्टर-50 में लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली निजी एजेंसी के ठिकाने पर सर्वे शुरू किया है। शनिवार शाम से जारी कार्रवाई में 16 लॉकर मिले हैं। इनमें से 14 के मालिकों की जानकारी विभाग ने जुटाई है, जबकि दो लॉकर के मालिक गायब हैं। विभाग की इस कार्रवाई को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इन लॉकरों के तार किसी सेवानिवृत्त आईपीएस से जुड़े बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अन्वेषण शाखा की नोएडा टीम शनिवार शाम सेक्टर-50 पहुंची और लॉकरों को खुलवाने की कार्रवाई शुरू की। सेक्टर के एक मकान के बेसमेंट में निजी लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालक से पूछताछ के बाद एक के बाद एक लॉकर खुलवाए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शाम तक 14 लॉकर खुलवाए जा चुके हैं, जिनके मालिकों के बयान दर्ज किए गए हैं। दो लॉकर ऐसे हैं, जिनके मालिकों का कोई अता-पता नहीं है। जितने लॉकर खोले गए हैं, उनमें किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है। दो लॉकर के मालिकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। किसी तरह के अनियमित लेन-देन या लॉकर में रखी धन-संपत्ति का हिसाब न मिलने पर सर्वे को छापे में बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed