फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inauguration of the skywalk between Sector 51 and 52 metro stations

Noida News: सेक्टर-51 और 52 मेट्रो के बीच स्काईवॉक का शुभारंभ

Sun, 04 Oct 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the skywalk between Sector 51 and 52 metro stations
सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले स्काईवॉक का विधायक पंकज सिंह ने किया लोका
नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बने स्काईवॉक का रविवार को विधायक पंकज सिंह ने औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। इसे रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को यात्रियों के लिए ट्रायल के तौर पर खोला गया था। अधिकारियों के मुताबिक, स्काईवॉक से रोजाना 75 हजार से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

विधायक पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि 36.90 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्काईवॉक की लंबाई 460 मीटर और चौड़ाई 6.50 मीटर है। यह पूरी तरह वातानुकूलित है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 10 ट्रैवलटर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विधायक ने कहा कि स्काईवॉक से दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच आवागमन आसान और सुरक्षित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed