फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inauguration of the Model Vaccination Centre

Noida News: मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

Wed, 23 Sep 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Model Vaccination Centre
नोएडा। ग्रेनो स्थित शारदा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने किया। इस टीकाकरण में रुटीन टीकाकरण निशुल्क लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजक खेल की सुविधा भी होगी। शासन स्तर से जिले में एक निजी चिकित्सकीय संस्थान में मॉडल टीकाकरण केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शारदा मेडिकल कॉलेज का चयन किया। यहां सोमवार, बुधवार और शनिवार को निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। मॉडल टीकाकरण केंद्र में बच्चों के लिए प्ले एरिया अलग से होगा। स्तनपान कराने के लिए मांओं के लिए अलग कमरा होगा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा, डॉ. आरपी गुप्ता, डीपीएम मंजीत कुमार, डॉ संजीव थापर, डॉ राजीव कुमार थापर, डॉ. परिणीता, डॉ. आशीष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed