{"_id":"68d5b3f7e547bb142c0cda85","slug":"inaugurates-adi-seva-kendra-in-mohana-na-news-c-5-1-drn1046-797544-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोहना में आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोहना में आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया
Fri, 26 Sep 2025 05:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:24 AM IST
सार
चकराता के मोहना गांव में जनजातीय कार्य मंत्रालय की आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पलायन रोकना और ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
ग्राम मोहना में ग्रामीणों से बात करते जनजातीय मंत्रालय के अधिकारी। स्रोत सूचना
- फोटो : संस्था
विस्तार
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम मोहना में आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया।
पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन को रोकने व ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए लिए केंद्र सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही आदि कर्मयोगी अभियान योजना के लिए चकराता के मोहना गांव का चयन किया गया है। योजना के तहत जनपद देहरादून के पांच विकासखंडों के 81 गांवों में आदि सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया जाना है।
इसी क्रम में ग्राम मोहना में केंद्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहायक अनुभाग अधिकारी रवि शेखर ने कहा कि योजना का लाभ ग्रामीणों को वृहद स्तर पर मिलेगा। इससे उन्हें गांव में ही कृषि व होम स्टे आदि से संबंधित योजनाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा भी की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीषा, जिला मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार, ब्लॉक मास्टर ट्रेनर खजान सिंह आदि उपस्थित रहे।