फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the wedding season, emphasis is also placed on artificial jewellery along with bridal makeup.

Noida News: सहालग के सीजन में ब्राइडल मेकअप के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर भी जोर

Mon, 24 Nov 2025 01:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
In the wedding season, emphasis is also placed on artificial jewellery along with bridal makeup.
बाजार में बिक रहा आर्टिफिशियल ज्वेलरी
संतकबीरनगर। शादी के सीजन में जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुल्हनों के लिए ट्रेंड्स की तैयारी शुरू हो चुकी है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस बार महिलाओं में सबसे अधिक आकर्षण चूड़ा, नेचुरल मेकअप और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के नए डिजाइन को लेकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार गोवर्धन गुप्ता बताते हैं महिलाएं नेचुरल मेकअप, चूड़ा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि की मांग अधिक कर रही है। वहीं व्यूटीशियन अर्चना बताती हैं कि पहले भारी ज्वेलरी और गाढ़े मेकअप का चलन था। अब महिलाएं हल्के और नेचुरल मेकअप को अधिक महत्व दे रही हैं। वहीं, ब्राइडल मेकअप के लिए ज्वेलरी किराए पर भी मिल रही है। ब्राइडल ज्वेलरी की कीमत जहां 1200 से शुरु हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शुरुआत 1000 से शुरुआत हो रही है। बाजारों में ट्रेंडिंग लाल, मरून, पिंक और पेस्टल शेड्स समेत आधुनिक डिजाइन वालों चूड़े की डिमांड अधिक है। पारंपरिक पंजाबी चूड़ा के साथ ही नाम और तिथि लिखे पर्सनलाइज्ड चूड़े भी युवतियों में लोकप्रिय हो रहे हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में सिल्वर, गोल्डन और कंट्रास्ट शेड्स भा रहे हैं। महिलाएं अब ऐसे डिजाइन चुन रही हैं जो पारंपरिक के साथ मॉडल लुक भी दे। नेकलेस सेट, मांग-टीका, झुमके आदि की मांग भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टेंड्री लुक देख तैयार करा रही हैं मेकअप व ज्वेलरी
व्यूटीशियन अर्चना श्रीवास्तव बताती हैं कि फैशन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर दिखने वाले ब्राइडल लुक ने भी महिलाओं की पसंद को प्रभावित कर रहा है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर ट्रेंडी लुक देखकर लड़कियां अपने मेकअप और ज्वेलरी को उसी अंदाज में तैयार करवा रही हैं।
-
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते आया ट्रेंड
सोने की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रही हैं। इसलिए वे आर्टिफिशियल ज्वेलरी को एक अच्छा विकल्प मान रहे हैं। शहर में भी इसका बाजार खूब चमक रहा है। शादी–पार्टियों में पहनने के लिए महिलाएं ऐसे हार, चूड़ियां और टीके ज्यादा पसंद कर रही हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली गहनों जैसे लगते हों।सहालग आते ही इन गहनों की मांग में और भी तेजी देखी जा रही है।

-
ऑनलाइन भी हो रही है खरीदारी
आर्टिफिशियल ज्वेलरी की आनलाइन खरीदारी भी की जा रही है। कारण यह है कि यह काफी सस्ता पड़ता है। वहीं, महिलाओं को मोबाइल पर ही मनचाही डिजाइन दिख जाती है और वह किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म से इन ज्वेलरी को मंगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed