फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the case of a young man who died after falling from a balcony, his family has alleged murder.

Noida News: बालकनी से गिरकर युवक की मौत मामले में परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Mon, 19 Jan 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
In the case of a young man who died after falling from a balcony, his family has alleged murder.
बालकनी से गिरकर युवक की मौत मामले में परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
विज्ञापन


परिजनों का आरोप, घटना के बाद युवक के पास मौजूद तीन लाख की नकदी गायब

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा-1 स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बालकनी से गिरकर मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना के संबंध में लिखित तहरीर देने के लिए कहा है।
गांव निजामपुर थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर निवासी मनीष (20) 14 जनवरी को अपने पांच दोस्तों के साथ स्टूडियो अपॉर्टमेंट में पार्टी के लिए पहुंचा था। युवक के दोस्तों ने 19वीं मंजिल का फ्लैट लिया था। 15 जनवरी की सुबह शव दूसरी मंजिल की बालकनी में मिला था। युवक के साथ आए दोस्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि पार्टी के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। इसके बाद उन्हें अगले दिन सुबह घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंपा था। युवक परिजनों के साथ खेती-किसानी का काम करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पहले लगी चोट की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वहीं परिजनों का आरोप है कि फ्लैट में पार्टी के दौरान एक युवती भी मौजूद थी। मनीष के पास करीब तीन लाख रुपये थे, जो उसकी मौत के बाद से गायब है। परिजनों का आरोप है कि युवक ऑल्टो कार से आया था। फ्लैट में पार्टी में छह दोस्त थे। उनके साथ एक युवती भी थी। बेटे को बालकनी से धक्का देकर हत्या की गई है। इस मामले को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि परिजन से लिखित तहरीर मांगी गई गई है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed