फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the absence of cash, the miscreants got the money transferred from Paytm

Noida News: नकदी न होने पर बदमाशों ने पेटीएम से रकम कराई ट्रांसफर

Fri, 28 Jul 2023 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
In the absence of cash, the miscreants got the money transferred from Paytm
नकदी न होने पर बदमाशों ने पेटीएम से रकम कराई ट्रांसफर
विज्ञापन

- पटेल नगर की वारदात, पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाश अब लूट की रकम पेटीएम से भी लेने में नहीं चूक रहे। पटेल नगर इलाके में पीड़ित के पास पैसे नहीं होने पर बदमाशों ने उसे डराया धमकाया, फिर उससे पेटीएम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
बिहार के दरभंगा के रहने वाले वकील अमर कुमार दिल्ली के बलजीत नगर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जुलाई की रात 3.55 बजे वह घर से पटेल नगर स्थित उमा पुस्तकालय में पढ़ने जा रहे थे। मदर डेयरी 29 ब्लॉक के पास तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गाली गलौज करते हुए उनसे पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें चाकू मारने की धमकी देकर उनका लैपटॉप बैग और फोन छीनने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित के पास पैसे नहीं हाेने पर बदमाशों ने उससे पेटीएम करने के लिए कहा। उसके बाद बदमाशों ने अपने नंबर पर दस हजार रुपये पेटीएम करवाए। उसके बाद एक बदमाश ने थप्पड़ मारकर उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी और सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed