फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In protest against the pole, Bhakiyu blocked the Meerut-Mawana road and staged a sit-in.

Noida News: खंभे के विरोध में भाकियू ने मेरठ-मवाना मार्ग जाम कर धरना दिया

Wed, 29 Oct 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
In protest against the pole, Bhakiyu blocked the Meerut-Mawana road and staged a sit-in.
सडक किनारे खंभा लगने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता विद्युत निगम के कार्यालय के
मांग के अनुसार खंभा लगाने पर शाम 6:00 बजे धरना समाप्त किया, करीब पांच घंटे मेरठ-मवाना मार्ग बंद रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कौल-मुबारिकपुर रोड पर मंगलवार रात सडक किनारे लगाए गए हाईटेंशन लाइन के खंभे के विरोध में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी के बावजूद अधिशासी अभियंता नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय के सामने मेरठ-मवाना मार्ग पर धरना शुरु करते हुए मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और वार्ता की। मांग के अनुसार खंभा लगाए जाने पर शाम 6:00 बजे भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया। करीब पांच घंटे मेरठ-मवाना मार्ग बंद रहा।
कौल-मुबारिकपुर रोड पर एक प्राइवेट फैक्टरी के लिए हाईटेंशन लाइन के बिजली के एक खंभे को लेकर विवाद की स्थिति है। मंगलवार की रात किसी समय विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा इसे सड़क किनारे लगवा दिया गया। इसकी जानकारी होते ही भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर सवार होकर बुधवार सुबह 11 बजे अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि हाईटेंशन लाइन के और खंभों की तरह इस खंभे को भी सड़क से नीचे लगाया जाए।
विज्ञापन

कई बार चेतावनी देने पर भी अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो धरनारत कार्यकर्ता अपराह्न 1:00 बजे मेरठ-मवाना मार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर धरने पर बैठ गए। इससे मेरठ-मवाना मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़क पर धरने की सूचना पर सीओ पंकज लवानिया व थाना प्रभारी पूनम जादौन पहुंचे। इसके बाद अधिशासी अभियंता पहुंचे। जिन्हें कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही बैठा लिया। बाद में उपजिलाधिकारी भी पहुंचे और वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अन्य खंभों की भांति महक सिंह के खेत के सामने वाले खंभे को भी लगाया जाए। एसडीएम के निर्देश पर बिजली विभाग के जेई चंद्रशेखर कर्मचारियों को लेकर खंभा सड़क से 6 फीट की दूरी पर लगवाने पहुंचे। किसान महक सिंह इस दूरी पर खंभा लगवाने के लिए तैयार थे लेकिन धरनारत किसानों ने साफ कहा जिस प्रकार अन्य खंभे लगे हैं उसी के अनुसार सड़क से नीचे यह खंभा भी लगवाया जाए।
बात नहीं बनने पर खंभा उखड़वा दिया गया और कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। कार्यकर्ता ने एसडीओ वकील कुमार व अधिशासी अभियंता को अपने बीच में बैठाकर धरना जारी रखा। धरना देने वालों में नरेश चौधरी, मनोज खत्री, बबलू तालियान, रविंद्र शर्मा, सहंदर, मुनीष त्यागी, परविंदर, लोकेश, संजय, रामप्रकाश आदि रहे।


बाईपास फलावदा रोड से गुजरे वाहन
भाकियू के धरने के बाद मेरठ-मवाना से होकर गुजरने वाले वाहन मिल रोड से मिल बाईपास, फलावदा रोड होते हुए गुजरे। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांग के अनुसार खंभा लगाए जाने पर शाम 6:00 बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। करीब पांच घंटे मेरठ-मवाना मार्ग बंद रहने से लोग परेशान रहे।

सडक किनारे खंभा लगने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता विद्युत निगम के कार्यालय के

सडक किनारे खंभा लगने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता विद्युत निगम के कार्यालय के

सडक किनारे खंभा लगने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता विद्युत निगम के कार्यालय के

सडक किनारे खंभा लगने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता विद्युत निगम के कार्यालय के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed