फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Noida father killed his five-year-old son by punching him in face

पिता ने पांच साल के बच्चे को मार डाला: नोएडा में बाप ने बेटे के मुंह पर मारा मुक्का, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 30 Aug 2026 05:44 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 05:44 PM IST
सार

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मृतक बच्चे की मां ने रोते हुए बताया कि उसके पति विकास ने अपने पांच वर्षीय बेटे को जोरदार मुक्का मार दिया था। मुक्का लगने से बच्चा बेसुध हो गया। बदहवास मां तुरंत बच्चे को लेकर पास के अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
In Noida father killed his five-year-old son by punching him in face
पिता ने मुक्का मारकर ले ली बेटे की जान - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की मुक्का मारकर जान ले ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

पुलिस को मिली फोन पर सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को डॉयल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने बेटे को मुक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना फेस-3 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्का लगते ही बेसुध हो गया था बच्चा
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मृतक बच्चे की मां ने रोते हुए बताया कि उसके पति विकास ने अपने पांच वर्षीय बेटे को जोरदार मुक्का मार दिया था। मुक्का लगने से बच्चा बेसुध हो गया। बदहवास मां तुरंत बच्चे को लेकर पास के अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हत्यारोपी पिता शाहजहांपुर का रहने वाला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता की पहचान विकास (पुत्र जय बेसन) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर स्थित बड़ा बम्हौरा का रहने वाला है।
 

पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया
इस दर्दनाक घटना के संबंध में थाना फेस-3 पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed