फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In-laws accused of burning married woman to death

Noida News: ससुरालियों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप

Fri, 22 Aug 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of burning married woman to death
फोटो
विज्ञापन

बहन की तहरीर पर कासना कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा में शादी के नौ साल बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी और बताया कि ससुरालियों ने मिलकर पेट्रोल डालकर उसकी बहन को आग के हवाले कर दिया। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को भी पीटा गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे। इस बीच एक कार और दी थी लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की मांग कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।
विज्ञापन

वहीं मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और पुत्र विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बहन की मौत से गुस्साई कंचन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

----
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता का कहना है कि निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। कासना कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed