फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   imrovment in aqi of greno west after air blowing

हवा चली तो 426 से 313 पर पहुंचा ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई

Tue, 03 Nov 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
imrovment in aqi of greno west after air blowing
हवा चली तो 426 से 313 पहुंचा ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हवा चलने के कारण सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 310 और नोएडा का 299 रहा है। नोएडा रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है। जबकि, ग्रेटर नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहर की सूची में तीसरे स्थान से 16वें पर पहुंच गया। वहीं, ग्रेनो वेस्ट के एक्यूआई के 426 से 313 पर पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण बढ़ा है। लगातार एक्यूआई रेड जोन में है। बीच में एक दिन दोनों शहर का एक्यूआई डार्क रेड जोन में पहुंच गया था, लेकिन सोमवार का दिन दोनों के लोगों के लिए अच्छा रहा। शाम चार बजे जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 310 रहा। नॉलेज पार्क तीन का 306 और नॉलेज पार्क पांच (ग्रेनो वेस्ट) का एक्यूआई 313 रहा है। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 299 रहा। जो ऑरेंज जोन में है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई 384 था। जबकि ग्रेटर नोएडा का 388 और ग्रेनो वेस्ट का 426 था। उधर, लोगों ने सोशल मीडिया पर प्राधिकरण और यूपीपीसीबी से इसी तरह की कार्रवाई लगातार करने की मांग की है। वहीं, यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि कार्रवाई के साथ-साथ हवा के कारण प्रदूषण कम हुआ है। हालांकि, शाम होते-होते एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया।

बॉक्स
सड़क किनारे से मिट्टी को हटवा रहा प्राधिकरण
नेफोवा ने प्राधिकरण अफसरों के साथ बैठक में दिया था सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा के पदाधिकारियों ने वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर रविवार शाम प्राधिकरण अफसरों के साथ बैठक की। नेफोवा ने सड़कों के किनारे मिट्टी और धूल के छोटे-छोटे कणों को पूरी तरह हटाने का सुझाव दिया। जिस पर सोमवार को प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की सड़कों के किनारे काफी मिट्टी है। काफी जगहों से मिट्टी को हटा दिया गया है, लेकिन उसके बाद भी किनारे पर छोटे-छोटे मिट्टी के कण बाकी रह गए हैं। वहां से गाड़ी निकलने से धूल उड़ रही है। बैठक में अफसरों से मिट्टी हटवाने की मांग की गई है। प्राधिकरण के कर्मचारियों ने किसान चौक से तिगरी गोल चक्कर और पैरामाउंट इमोशंस से हनुमान मंदिर गोल चक्कर के बीच मिट्टी हटाने का काम शुरू किया है। इसके बाद अन्य जगहों से भी मिट्टी हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed