फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Implement garbage collection program more strictly: DM

कूड़ा उठाने का कार्यक्रम और मजबूती से लागू करें : डीएम

Sat, 11 Oct 2025 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Implement garbage collection program more strictly: DM
कठवारा स्थित एकीक्रत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र पर काम करने वाली महिलाओं से बात करते डीएम विशाख
बख्शी का तालाब। डीएम लखनऊ विशाख जी ने शुक्रवार को बख्शी का तालाब विकासखंड के कठवारा और कुम्हरावा ग्राम पंचायत में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया है। कठवारा में जहां उन्होंने एक रुपये प्रतिदिन में कूड़ा उठाने के कार्यक्रम को और अधिक मजबूती से लागू करने की बात कही, वहीं कुम्हरावा में अधूरे केंद्र को जल्द पूरा कर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन


अगस्त से एक रुपये प्रतिदिन के खर्च पर ग्राम पंचायतों में घरों से कूड़ा उठाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें पहले चरण में 50 पंचायतों में यह कार्यक्रम चल रहा है, जिसको बढ़ाकर अब 100 करने की तैयारी है। यही व्यवस्था कठवारा में संचालित है। पंचायत सचिव दिनेश पाण्डेय ने डीएम को बताया कि घरों से प्रति माह 30 रुपये, दुकानों से 50 और बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जैसे हॉस्टल, रेस्टोरेंट, होटल आदि से 1000 रुपये प्रति माह कूड़ा उठाने का लिया जाता है। कूड़ा छंटाई का काम करने वाली महिलाओं से भी डीएम ने बातचीत की।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर प्लाॅटिंग ध्वस्त करने के निर्देश : कुम्हरावां में सरकारी जमीन पर प्राॅपर्टी डीलरों ने प्लाॅटिंग कर दी, इसकी शिकायत तहसील तक गई, लेकिन शिकायत दब गई। शुक्रवार को डीएम कुम्हरावा पहुंचे तो उनके सामने सरकारी जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग की बात ग्रामीणों ने उठाई। उन्होंने तहसीलदार को टीम बनाकर प्लाॅटिंग ध्वस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed