फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   illegal minnig routes closed

अवैध खनन के सभी रास्तों को किया बंद

Sun, 10 Jan 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
illegal minnig routes closed
नांगल व बसई से राजस्थान की ओर जाने वाला रास्ता काटती जेसीबी। - फोटो : Mewat
अवैध खनन के रास्तों को किया बंद
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। जिले में हो रहे अवैध खनन के संबंध में खनन एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की फटकार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वन एवं पुलिस विभाग ने रविवार को राजस्थान सीमा से सटे नांगल से बसई, बडेड और तिगांव और राजस्थान से आने वाले अवैध खनन के सभी रास्तों को जेसीबी से काट कर बंद कर दिया है।

वन विभाग के अधिकारी सुनील जैन और फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और वन विभाग ने नांगल से बसई, बडेड, तिगांव और राजस्थान से आने वाले अवैध खनन के सभी रास्तों को काट दिया है। वहीं, ओवरलोडिंग डंफर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि शनिवार को मंत्री मूलचंद शर्मा ने फिरोजपुर झिरका में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मंत्री ने अवैध रास्तों से हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाने के आदेश दिए थे। इन रास्तों से पत्थर, रोड़ी और क्रेशर की सप्लाई नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम आदि क्षेत्रों में की जाती थी। मंत्री ने राजस्थान से होते हुए मेवात की तरफ से निकलने वाले अवैध रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed