फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal construction on pond land, measurement done by Revenue Department team

Noida News: तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण, राजस्व विभाग की टीम ने की पैमाइश

Wed, 29 Oct 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on pond land, measurement done by Revenue Department team
सरधना। पांडुक​शिला रोड पर तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण। संवाद
नगर पालिका लिपिक की भूमिका पर उठे सवाल, एसडीएम बोले- कब्जा बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के पांडुकशिला रोड स्थित तालाब की भूमि पर निर्माण किए जाने की सूचना पर एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराई। इस भूमि पर पहले भी कोर्ट से स्टे के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसे लेकर नगर पालिका की ओर से एसडीएम को पत्र जारी कर मामले की जानकारी दी गई।
नगर पालिका की ओर से उपजिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया कि पांडुकशिला रोड स्थित नगर तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। पालिका टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने पालिका टीम की एक नहीं मानी। नगर पालिका की ओर से एसडीएम को पत्र जारी कर मामले से अवगत कराया गया। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की भूमि की पैमाइश की। हालांकि इस जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस पर कोर्ट ने स्टे के आदेश दिए हुए हैं। बावजूद इसके भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। वहीं, पूरे प्रकरण में नजूल बाबू की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि पालिका की कई कीमती भूमि पर संदिग्ध कब्जे पाए गए हैं। इस बाबत जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि टीम भेजकर भूमि की पैमाइश कराकर जांच कराई जा रही है। किसी भी कीमत पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed