फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal arms factory busted in Pakbara, weapons manufactured for Bareilly-Sambhal

Noida News: पाकबड़ा में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, बरेली-संभल के लिए तैयार किए हथियार

Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted in Pakbara, weapons manufactured for Bareilly-Sambhal
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाने की पुलिस ने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपी सरकार हुसैन और जहरूल को गिरफ्तार कर आठ तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह बवाल ग्रस्त जिले बरेली, संभल समेत अन्य जिले से ऑर्डर के बाद तमंचे तैयार कर रहे थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सरकार हुसैन मूलरूप से रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र के भोला नगला गांव का रहने वाला है जबकि उसका साथी जहरूल पाकबड़ा में ही ईदगाह के पीछे रहता है। सरकार हुसैन ने पाकड़ा में डींगरपुर रोड पर हासमपुर तिराहे के पास किराये पर मकान ले रखा है। इस मकान के पास ही एक खंडहरनुमा मकान भी है। इस मकान में ही आरोपी सरकार हुसैन और जहरूल तमंचे तैयार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे 12 बोर, पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर का बरामद किया गया है। इसके अलावा अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी सरकार हुसैन ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसे बरेली, रामपुर, संभल से तमंचे बनाने का ऑर्डर मिला था लेकिन रामपुर में उस पर पुलिस की नजर थी इसलिए वह पाकबड़ा में किराये पर मकान लेकर तमंचे तैयार करने लगा। अभी उसे 100 तमंचे का ऑर्डर मिला था। रामपुर में ही रहने वाले उसके एक साथी ने यह ऑर्डर दिलवाया है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के साथी और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जांच पड़ताल की जा रही है बरेली, संभल से ही ज्यादा ऑर्डर क्यों मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पांच से दस हजार तक बेचे जाते हैं तमंचे
मुरादाबाद। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वह तमंचा तैयार करने के बाद उसे पांच से दस हजार रुपये तक में बेचते हैं। 312 बोर के तमंचे को पांच और 315 व 32 बोर के तमंचे को दस हजार रुपये तक में बेच देते हैं। वह अब तक 50 से ज्यादा तमंचों की सप्लाई कर चुके हैं।

00
पंचायत चुनाव के लिए मिलने लगे ऑर्डर
मुरादाबाद। अगले साल पंचायत चुनाव हैं इसके लिए गांव-गांव चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि पंचायत चुनाव के लिए भी उनके पास ऑर्डर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed