फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you want to live in India, you will have to say Sita Ram: Dhirendra Shastri

भारत में रहना होगा तो सीता राम बोलना होगा: धीरेंद्र शास्त्री

Sat, 08 Jul 2023 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
If you want to live in India, you will have to say Sita Ram: Dhirendra Shastri
आईपी एक्सटेंशन में बागेश्वर धाम महाराज की कथा संपन्न हुई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को श्री हनुमत कथा के समापन के दौरान हिंदू धर्म का विरोध करने वालों पर सीधे तौर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह भारत में सनातन धर्म विरोधियों की दिशा व दशा बदलना चाहते हैं। इस कड़ी में अब भारत में रहना होगा तो सीता राम बोलना होगा। तुम अपनी जलन बरकरार रखो हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे। लिहाजा प्रतिदिन तिलक लगाओ और सीता राम बोलो।

धीरेंद्र शास्त्री ने कथा दिल में श्रीराम बसे हैं और मन में श्री जानकी, बैठा है खड़ताल बजाए, रघुवर के नाम की... आदि भजनों के साथ संपन्न की। इस दौरान उन्होंने हनुमान की लीलाओं से अवगत कराने के साथ-साथ अपने चिर परिचित अंदाज में हिंदू विरोधियों को सचेत भी किया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में अपनी कथा होने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि दिल्ली में कथा होना बहुत बड़ी बात है। इससे साबित हो रहा है कि भगवान लोगों को सद्बुद्धि दे रहा है। दरअसल देश के करीब-करीब तमाम इलाकों में उनका कथा करना विवादों में छाया रहा है। इस कारण सभी को आयोेजन के विरोध की आशंका थी, मगर दिल्ली में उनकी कथा शांतिपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने अंत में पंडाल में मौजूद लोगों से कहा कि उन्हें कथा पूरी समझ में आई या फिर हल्की फुल्की। इस दौरान लोगों ने दोनों हाथ उठाकर बताया कि उन्हें कथा बहुत अच्छी लगी और पूरी समझ में आई। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कथा करते हुए हनुमान की महिमा के बारे में बताया। भगवान राम के प्रति हनुमान की आस्था का उल्लेख किया। भजनों पर श्रद्धालु स्वयं को झूमने से नहीं रोक सके। हालांकि कथा सेे पहले बारिश के कारण स्थल पर पानी भर गया, इसे निकालने में आयोजकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, श्रद्धालुओं को भी इसे पार पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी, मगर कथा लिए उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed