फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you want to do politics, then the officer should resign from the job - BJP Metropolitan President

Noida News: राजनीति करनी है तो पहले नौकरी से दें इस्तीफा अधिकारी- भाजपा महानगर अध्यक्ष

Tue, 22 Aug 2023 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
If you want to do politics, then the officer should resign from the job - BJP Metropolitan President
‘राजनीति करनी है तो पहले नौकरी से दें इस्तीफा अधिकारी’
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को सक्रिय एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ बोले भाजपा महानगर अध्यक्ष
मनोज गुप्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के प्रमुख सचिव से शिकायत करने की बात कही

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक खबरिया चैनल की ओर से घोषित उम्मीदवार को अगर राजनीति करनी है तो सबसे पहले उनको नौकरी से इस्तीफा देना होगा, फिर इस क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ नोएडा भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एक प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी जब जिले में थे तब उन्होंने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया। उनके गलत फैसले आज भी नजीर बने हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते ऐसे अधिकारी के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के प्रमुख सचिव से लिखित में शिकायत करूंगा कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर बर्खास्तगी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न की जा सके।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी चुनने का अधिकार राष्ट्रीय नेतृत्व को है। राष्ट्रीय नेतृत्व का जो आदेश होता है उसी के अनुसार संगठन कार्य करता है। डॉ. महेश शर्मा हमारे लोकप्रिय सांसद हैं। जनता ने उन्हें दो बार भारी मतों से चुनकर लोकसभा में भेजा है। उन्हें नोएडा विधानसभा का प्रथम विधायक बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। विशेष रूप से जिले में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, विषम से विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। मनोज गुप्ता ने कहा कि सांसद के खिलाफ चल रहे प्रायोजित एजेंडे के मंसूबे को कभी साकार नहीं होने दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति यह एजेंडा चला रहे है उनको सभी भलीभांति जानते हैं कि उनकी मंशा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला मंत्री एसपी चमोली, रवि यादव, प्रमोद बहल, शारदा चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed