फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you receive a wedding card on your mobile be careful your bank account emptied as soon you click

सतर्क रहेंगे तो सेफ रहेंगे: फोन पर आए शादी का कार्ड तो हो जाएं सावधान, क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता

Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
Vikas Kumar सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
सार

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और व्हाट्सएप पर निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। मौके का फायदा उठाकर साइबर जालसाज भी जानकार या मित्र बनकर शादी का कार्ड एपीके फाइल के रूप में लोगों को व्हाट्सएप कर रहे हैं। इस पर क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद मोबाइल को हैक कर ठग खाते को खाली कर रहे हैं। 

विज्ञापन
If you receive a wedding card on your mobile be careful your bank account emptied as soon you click
साइबर ठगी का नया तरीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों के सीजन में अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से एंड्रायड एप्लीकेशन किट (एपीके) फाइल के रूप में शादी का कार्ड आए तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने के बाद एक क्लिक पर खाता खाली कर रहे हैं। नोएडा-एनसीआर में पुलिस को इस तरह से ठगने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एपीके फाइल पर क्लिक न करें।

विज्ञापन

दअरसल, शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और व्हाट्सएप पर निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। मौके का फायदा उठाकर साइबर जालसाज भी जानकार या मित्र बनकर शादी का कार्ड एपीके फाइल के रूप में लोगों को व्हाट्सएप कर रहे हैं। इस पर क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद मोबाइल को हैक कर ठग खाते को खाली कर रहे हैं। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम का कहना है कि शहर में एपीके फाइल का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कई वारदात सामने आ रही हैं। ऐसे में हम लोगों को एपीके फाइल डाउनलोड न करने को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एपीके फाइल?
एपीके फाइल एक स्पाइवेयर एप है जो एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह एक फर्जी एप है जो साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिये ठग बैंक डिटेल व ओटीपी से लेकर अन्य जानकारियां चुरा लेते हैं। एपीके फाइल में वायरस से लेकर मैलवेयर तक हो सकता है।

विज्ञापन

गैलरी से लेकर ओटीपी तक हैक
एपीके फाइल डाउनलोड करने के साथ ही जालसाज इसके जरिये आपके मोबाइल के कैमरे, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी संबंधित सभी कमांड को कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद मोबाइल की सभी जानकारियां और ओटीपी शातिर के पास पहुंचना शुरू हो जाती हैं। पीड़ित को इसकी भनक भी नहीं लगती है। एपीके का कोई आइकन भी मोबाइल पर नहीं दिखाई देता है।

ऐसे बचें
- अगर आपको किसी अनजान नंबर से शादी का कार्ड एपीके फाइल के रूप में आए तो क्लिक न करें।
- व्हाट्सएप, ईमेल पर आने वाले किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी सॉफ्टवेयर को ऑटो डाउनलोड मोड पर न रखें। अपने फोन में एंटी वायरस, स्पैम डिफॉल्टर व एंटी स्पाइवेयर रखें।
- व्हाट्सएप को हमेशा टू स्टेप वेरिफिकेशन करके ही रखें।
- साइबर क्राइम की घटना के बाद तत्काल 1930 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed