फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you are sick or have any questions due to Covid vaccination, call helpline number

कोविड टीकाकरण से हुए बीमार या मन में है कोई सवाल तो 6 नंबर दबाइए

Thu, 28 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
If you are sick or have any questions due to Covid vaccination, call helpline number
नोएडा। कोरोना से बचाव का टीका लगने के बाद बीमार होने या बीमार होने संबंधी भ्रांतियों को दूर करने के लिए पुराने हेल्पलाइन नंबर 18004192211 में अब नई व्यवस्था की गई है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद मदद के लिए 6 नंबर दबाना होगा। इससे कॉल सीधे वैक्सीनेशन सेल पहुंचेगी। यहां टीके को लेकर जो भी मन में शक, सवाल या समस्याएं हों चिकित्सक उसका निदान करेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-59 स्थित एचसीएल कंपनी में कोरोना नियंत्रण को लेकर कॉल सेंटर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि टीका लगने के बाद चक्कर आना, घबराहट, सिर में दर्द जैसी सामान्य शिकायतें हुई हैं। इसके अलावा काफी लोगाें के मन में टीके को लेकर डर भी बैठा है। इसे दूर करने के लिए ही वैक्सीन कॉल सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

लाभार्थी को यदि बुखार, चक्कर आने आदि जैसी कोई शिकायत है तो चिकित्सक उसका निदान भी बताएंगे। यदि कोई टीका लगवाने के लिए जाने वाला है और उसके मन में कोई संशय है तो चिकित्सक उसे भी दूर करेंगे। बताया गया है कि 24 घंटे के लिए बने इस कॉल सेंटर में तीन शिफ्ट में तीन चिकित्सक व तीन ऑपरेटर की तैनाती की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में एक ऑपरेटर व एक चिकित्सक तैनात रहेगा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीका एकदम सुरक्षित है। किसी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन सेल लाभार्थियों की मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल सेंटर बन रहा मददगार
वैक्सीनेशन सेल के लिए 6 नंबर दिया गया है, जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती मरीज की समस्या के लिए 1 नंबर, कोरोना के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित 2 नंबर, मरीज को खाद्य पदार्थ संबंधित 3 नंबर, पुलिस सेवा संबंधित 4 नंबर, मरीज को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है तो 5 नंबर पूर्व में ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed