Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the walls are dirty, DUSU will be out of the election, arrest is also possible

Noida News: दीवारें गंदी कीं तो डूसू चुनाव से होंगे बाहर, गिरफ्तारी भी मुमकिन

Fri, 01 Sep 2023 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
If the walls are dirty, DUSU will be out of the election, arrest is also possible
-सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी कार्रवाई संभव
विज्ञापन

-सलाहकार समिति की बैठक में छात्र संगठनों को निर्देश जारी
-22 सितंबर को होने हैं डीयू छात्र संगठन के बहुप्रतीक्षित चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में डीयू प्रशासन ने छात्र संगठनों को आचार संहिता (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने, दीवारों को गंदा नहीं करने) व चुनाव संबंधी अन्य नियमों का पालन करने की सलाह दी है। इन नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई के रूप में न केवल उल्लंघनकर्ता की गिरफ्तार होगी, बल्कि उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से भी वंचित कर दिया जाएगा।
डीयू में शुक्रवार को डूसू चुनाव में विभिन्न पदाधिकारियों के चुनाव से संबंधित सलाहकार समिति की बैठक हुई। विश्वविद्यालय के दक्षिणी दिल्ली परिसर के निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रॉक्टर, मुख्य चुनाव अधिकारी, कॉलेजों के प्रिंसिपलों और समिति के सदस्य प्रोफेसरों ने भाग लिया। इस बैठक में कुछ निर्णय लिए गए। एक तो चार टीमों को मिलाकर एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति समूची दिल्ली में कॉलेज के आसपास विशेष रूप से कैंपस क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्ति के सर्वेक्षण और विरूपण को रोकने के लिए कार्य करेगी। यह समिति चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रॉक्टर कार्यालय और डूसू 2023 चुनाव समिति के साथ दैनिक आधार पर संयुक्त रूप से काम करेगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेजों को विशेष रूप से रात के समय सुरक्षा के इंतजाम करके अपनी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाना होगा। कॉलेज इस संबंध में क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त या क्षेत्र के एसएचओ से भी संपर्क कर सकते हैं और प्रॉक्टर कार्यालय को भी सूचित कर सकते हैं। मालूम हो कि डीयू में 22 सितंबर को चुनाव होने हैं। संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार के तहत कैंपस समेत दिल्ली के कई इलाकों की दीवारों को पोस्टरों से गंदा करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed