फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the problem is not resolved, we will protest

Noida News: समस्या का समाधान न होने पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 14 Sep 2025 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
If the problem is not resolved, we will protest
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सेक्टर ओमीक्रॉन वन-1 में सेक्टर की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह फैसला रविवार को सेक्टर में बैठक के दौरान लिया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के सलाहकार किसान नेता बृजेश भाटी ने बताया कि सेक्टर में मंदिर नहीं है। सेक्टर के लोगों को दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ता है। जिसके लिए कमेटी लगातार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का चक्कर लगा रही है, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सारा सेक्टर खुला है। दीवारों पर तार फेंसिंग नहीं है। आए दिन चोरी की वारदात होती हैं। सेक्टर के बाहर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के लोगों ने कूडा घर बना रखा है। पूरे शहर का कूड़ा यहां पर लाकर डालते हैं। सेक्टर में बीमारी फैल रही है। पार्क में लगे झूले टूट गए हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र भाटी, कैलाश, सुभाष भाटी, जयवीर नागर, उषा गोसाईं, जेके त्रिपाठी, एमएन सांगवान, उमेश शर्मा, नीरज अरोरा, जिलेराम, रकम राठी, जुगेंद्र, प्रमोद डाढ़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed