फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the pressure increases, the roundabout will be closed and traffic diversion will be implemented.

Noida News: दबाव बढ़ने पर गोल चक्कर को बंद कर लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sat, 11 Oct 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
If the pressure increases, the roundabout will be closed and traffic diversion will be implemented.
-13 से 17 अक्तूबर तक एक्सपो मार्ट में लगेगा दिल्ली फेयर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 13 से 17 अक्तूबर तक 60वां इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (दिल्ली फेयर) आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन चार से पांच हजार लोगों के आने की संभावना है। इस दौरान यातायात का दबाव बढ़ा तो गोल चक्कर को बंद कर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि एक्सपो मार्ट गोल चक्कर पर दबाव अधिक होने की स्थिति में अस्थायी डायवर्जन लागू किया जाएगा। डायवर्जन योजना के तहत गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर होकर आईएफएस विला गोल चक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से बड़े गोल चक्कर, शारदा गोल चक्कर होते हुए एलजी गोल चक्कर से जगत फार्म होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं प्रतिभागियों के वाहन नासा गोल चक्कर के अंदर स्थित पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे। हालांकि सभी आपातकालीन वाहनों यानी एंबुलेंस, फायर सर्विस को बिना किसी रुकावट के रास्ता दिया जाएगा। यातायात से संबंधित किसी भी समस्या होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

एफएनजी पर सोरखा के सामने आज ट्रैफिक डायवर्जन



नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे पर पानी की लाइन की मरम्मत नोएडा प्राधिकरण करवाएगा। इसके चलते रविवार की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सोरखा के सामने मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। इस दौरान वाहन सर्विस रोड से पर्थला गोल चक्कर की तरफ से जा सकेंगे। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से वाहनों का दबाव कम रहने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed