फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the house is found locked, the BLO will visit three times.

Noida News: घर पर ताला लगा मिलने पर तीन बार जाएंगे बीएलओ

Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
If the house is found locked, the BLO will visit three times.
फोटो:
विज्ञापन

घर पर ताला लगा मिलने पर तीन बार जाएंगे बीएलओ
- आईआईएमटी कॉलेज में बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया गया पुनरीक्षण अभियान का प्रशिक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में तीनों विधानसभा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में लगने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों की जानकारी दी। बीएलओ को बताया गया कि अगर किसी मतदाता के घर पर ताला लटका हुआ मिलेगा तो उनको कम से कम तीन बार जाकर मतदाता से संपर्क करने का प्रयास करना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, भारत निर्वाचन आयोग का यह विशेष अभियान है। इसमें प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होना है। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। सभी बीएलओ चार नवंबर से अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे और उनको गणना प्रपत्र देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अभियान के दौरान किसी तरह की परेशानी आती है तो तत्काल प्रशासन को जानकारी दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने कार्यक्रम की समय-सारणी की जानकारी दी। बताया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे। 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उसी दिन से 8 जनवरी तक सूची पर आपत्ति व दावे मांगे जाएंगे। 31 जनवरी तक उनका निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद आयोग की अनुमति पर 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed