फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the grace is revealed, the kindness is kind, the kindness is beneficial.

Noida News: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी

Wed, 18 Oct 2023 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
If the grace is revealed, the kindness is kind, the kindness is beneficial.
फोटो:::
विज्ञापन

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी
- मंगलवार को रामलीला में श्रीराम, सीता जन्म और धनुष भंजन आदि का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शारदीय नवरात्र व विजय दशमी महोत्सव पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1, साइट-4, ग्रेनो वेस्ट, दनकौर, जेवर, दादरी, रबूपुरा, सूरजपुर आदि सहित करीब नौ स्थानों पर रामलीला मंचन किया जा रहा है। इनमें मंगलवार को पुत्रेष्टी यज्ञ, विष्णु कौशल्या संवाद, श्रीरामजन्म, सीताजन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध, विद्या अभ्यास, मारीच वध, सीता स्वयंवर, राम बारात आदि का मंचन किया गया।

----

साइट-4 : श्रीराम जन्म पर गाए मंगल गीत
साइट-4 के सेंट्रल पार्क में रामलीला में दशरथ दरबार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुत्रेष्टी यज्ञ, विष्णु कौशल्या संवाद, श्री राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध का भी मंचन किया गया। मंचन में करीब 50 फुट की ऊंचाई पर ताड़का का वध देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। रामजन्म की खुशी में मंगल गीत गाकर आतिशबाजी की गई। यहां श्रीरामलीला कमेटी के सदस्य हरेंद्र भाटी, अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, विनोद कसाना, बिजेंद्र सिंह आर्य, मुकेश शर्मा, सुभाष चंदेल, श्यामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----

पाई-1: जनक की बातें सुन क्रोधित हुए लक्ष्मण
सेक्टर पाई-1 में रामलीला मंचन में विद्या अभ्यास, ताड़का वध, मारीच वध, सीता स्वयंवर, राम बरात मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में कोई शिव धनुष को हिला तक नहीं पाया। इस पर राजा जनक के वीरता पर सवाल खड़े करने पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठे। उन्होंने गरजते हुए कहा ‘यदि भैया राम आज्ञा दें तो ये धनुष क्या पूरी पृथ्वी को हाथ पर उठा लूं’। यहां श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी रोशनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने किया रोमांचित

गौड़ सिटी के राधाकृष्ण पार्क में हाईटेक रामलीला महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंचन में जनकपुरी में राम आगमन व पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन के पश्चात शिव धनुष भंजन रहा। इसमें लक्ष्मण-परशुराम संवाद से दर्शक रोमांचित हो उठे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, हर्षमणि राजपूत आदि मौजूद रहे।


----------

राम-जानकी जयमाला के मंचन ने किया भावुक
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा मंचन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद राम जानकी के जयमाला के मंचन से दर्शक भावुक हो उठे। यहां कमेटी अध्यक्ष पवन बंसल, महामंत्री केशव गोयल, राजीव गर्ग, चंद्रभान वशिष्ठ, धर्मेंद्र गर्ग, अजय गर्ग, पुनीत गर्ग, आदि मौजूद रहे।

-------------


रबूपुरा (संवाद)। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पब्लिक इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर चल रही रामलीला में जनक बाजार, पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद आदि का मंचन किया गया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच जमकर शब्दों के बाण चले। यहां रामलीला कमेटी के सुधीर गोयल, प्रधान विजय तायल, धीरज शर्मा, नीरज गर्ग, विनीत सिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed