फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the baby does not cry after birth, there is a risk of serious illness.

Noida News: जन्म के बाद बच्चा रोया नहीं तो गंभीर बीमारियों का खतरा

Sun, 08 Mar 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
If the baby does not cry after birth, there is a risk of serious illness.
जन्म के बाद बच्चा रोया नहीं तो गंभीर बीमारियों का खतरा
विज्ञापन

सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में हुई वर्कशॉप के दौरान डॉक्टरों ने दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जन्म के बाद बच्चा तुरंत रोता नहीं है तो सचेत होने की जरूरत है। इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। ऐसे बच्चे को दौरे पड़ना, मेंटर रिटार्डेशन और सेरेब्रल पाल्सी की समस्या हो सकती है। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में कार्यक्रम के दौरान यह बात डॉक्टरों ने कही।

रविवार को चाइल्ड पीजीआई में नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स विभाग ने एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और नेशनल नियोनेटल रिससिटेशन पर वर्कशॉप हुई। वर्कशॉप के दौरान उन बच्चों के बारे में बात हुई जो जन्म के तुरंत बाद रोते नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि ऐसे बच्चों पर ध्यान दिया जाए तो उन्हें गंभीर बीमारियां होने से बचाया जा सकता है और वह गंभीर बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं। नियोनेटोलॉजी प्रोग्राम की हेड डॉ. रुचि राय ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर डॉ. आरके थापर, डॉ. सुरेंद्र माथुर और डॉ. ब्रजेंद्र दूसरे ट्रेनर थे। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की सेक्रेटरी डॉ. रुचिरा गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने नियोनेटल रिससिटेशन में डॉक्टरों और नर्सों की रेगुलर ट्रेनिंग पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के करीब 30 पीडियाट्रिशियन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed