फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If someone harasses you while you're walking, report it to the police.

Noida News: राह चलते कोई परेशान करे तो पुलिस से करें शिकायत

Fri, 16 Jan 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
If someone harasses you while you're walking, report it to the police.
दोस्त पुलिस
विज्ञापन


फोटो

कासना के सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की 50 छात्राओं ने सेक्टर-39 स्थित महिला थाने की कार्य प्रणाली देखी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अगर राह चलते कोई परेशान करे, घरेलू हिंसा हो या किसी अन्य तरह की समस्या, पुलिस को तुरंत सूचित करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और अवांछित तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ये बातें शुक्रवार को सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को बताई गईं।
कार्यक्रम में कासना स्थित सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। एसएचओ संदीपा चौधरी ने कहा कि मदद के लिए 112 नंबर डायल करें। पुलिस तत्काल आपकी सहायता के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया और कामकाज की जानकारी दी। हेल्प डेस्क से लेकर कार्यालय व हवालात भी दिखाए गए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया। वीडियो कॉल पर बातचीत नहीं करने की बात बताई। खासतौर पर अंजान लोगों से। यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा से लेकर रक्तदान की जागरूकता के लिए पंफलेट भी वितरित किए गए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अगर महिला अकेली रात के समय कहीं जा रही हो तो किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न समझे। आपके एक फोन पर महिला पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी। वहीं, दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से पुलिस आपकी मदद मिलेगी। इसलिए खुद को एप पर रजिस्टर कर लें।



महिला डेस्क हर थाने में
उन्होंने कहा कि महिला के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित है। टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रितु शर्मा, रिशु गुप्ता और अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed