{"_id":"609050328ebc3e8dad0e440e","slug":"if-oxygen-is-not-found-today-will-close-the-hospital-from-tomorrow-grnoida-news-noi580170880","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ऑक्सीजन नहीं मिली तो कल बंद कर देंगे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ऑक्सीजन नहीं मिली तो कल बंद कर देंगे अस्पताल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के निजी अस्पतालों ने ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। सोमवार को दादरी निजी अस्पताल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर फैसला लिया कि यदि मंगलवार (आज) को ऑक्सीजन नहीं मिली तो फिर बुधवार को तालाबंदी कर दी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में ऑक्सीजन की किल्लत पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर फैसला लिया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में अस्पतालों में तालाबंदी करेंगे। नवीन अस्पताल के प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। लेकिन दादरी के अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है। प्रशासन केवल कोविड अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। नॉन कोविड अस्पतालों को भी अन्य बीमारी के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से ऐसे मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है।
एसोसिएशन ने पूर्व में दादरी विधायक से मुलाकात कर ऑक्सीजन दिलाने की मांग की थी। दादरी विधायक के प्रयास और डीएम की सहमति पर बिसाहड़ा स्थित प्लांट से 50 सिलिंडर की आपूर्ति होना तय हुआ था। लेकिन सिर्फ एक मई को ऑक्सीजन सिलिंडर मिले। बीते रविवार और सोमवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की गई। सभी अधिकारियों से अनुरोध किया गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब एसोसिएशन ने डीएम को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होेने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। यह भी कहा है कि तालाबंदी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।