फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If justice is not found, cleaners will block noida

नहीं मिला इंसाफ तो नोएडा को जाम कर देंगे सफाईकर्मी

Sun, 20 Sep 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
If justice is not found, cleaners will block noida
नोएडा के सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दे रहे सफाई कर्मियों को संबोधित करते भीम आर्मी
नहीं मिला इंसाफ तो नोएडा को जाम कर देंगे सफाईकर्मी
विज्ञापन

नोएडा। लाठीचार्ज और सफाई कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को भी सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सफाई कर्मियों के समर्थन में पहुंचे भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि यदि सफाई कर्मियों को इंसाफ नहीं मिला तो नोएडा की सड़कों को जाम कर दिया जाएगा। मांगे नहीं मानी गईं तो पूरे देश में सफाई कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
सुबह से ही प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय के बाहर लाठी डंडों से लैस होकर सफाई कर्मी पहुंचने लगे थे। सड़क पर लगे लोहे के दरवाजे के एक तरफ सफाई कर्मियों की भारी भीड़ थी तो दूसरी तरफ पुलिस बल मुस्तैद दिखा। सफाई कर्मियों ने पुलिस-प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर करीब एक बजे चंद्रशेखर सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे और गाड़ी के ऊपर खड़े होकर उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए लड़ रहे सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज कराकर सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। यदि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो हजारों की संख्या में सफाई कर्मी सड़कों पर उतर नोएडा को बंद कर देंगे। 22 तारीख को आजाद समाज पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी, इसमें नोएडा के सफाई कर्मियों की मांगों को भी शामिल किया जाएगा। मोरना गांव के सफाईकर्मी अनिल ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि वह शहीद हुआ है। उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाए। बता दें कि नियमित करने की मांग और मोबाइल एप से हाजिरी के विरोध में सफाईकर्मी दो सितंबर से हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मियों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को मिला आश्वासन
सफाई कर्मियों को संबोधित करने के बाद आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट रविंद्र भाटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के ओएसडी व पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मृतक अनिल के दो परिजनों को नौकरी व मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने और गिरफ्तार कर्मियों की बिना शर्त रिहाई का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेंद्र भाटी, अमित कसाना, हिमांशु, नविंद्र, अनिल गौतम, वीरेंद्र, सीरीष, कपिल आजाद, सेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम-सीएम पर कसा तंज
चंद्रशेखर ने कहा कि जब कर्मचारी संविदा पर रखे जा सकते हैं तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं। एक तरफ प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों के पैर धोते हैं और दूसरी तरफ उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने झाड़ू तो लगाकर दिखा दी, लेकिन कभी सीवर में उतरकर दिखाएं तो सफाई कर्मियों के दर्द का अंदाजा होगा।

सफाई व्यवस्था की बाधित
शनिवार को भी शहर में जगह-जगह सफाई कर्मियों को काम करने से रोका गया। गंदगी के ढेर सड़कों पर फैला दिए गए। सफाई कर्मियों का एक गुट हड़ताल में शामिल नहीं है, उन्हें काम करने से रोका गया। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा। शाम तक धरना स्थल पर रुकने के बाद कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed