फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If baby does not cry after birth it could be Cerebral Palsy

Cerebral Palsy: जन्म के बाद बच्चा नहीं रोया, तो हो सकता है CP रोग; क्या आपके बच्चे में दिखाई देते हैं ये लक्षण

Sun, 05 Oct 2025 05:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 05:47 PM IST
सार

चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश लोगों को सीपी के बारे में पता नहीं है, यह सबसे बड़ी परेशानी है। पांच से छह वर्ष तक वे यह ही नहीं समझ पाते हैं, कि उनका बच्चा इस रोग की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
If baby does not cry after birth it could be Cerebral Palsy
सेरेब्रल पाल्सी एक मस्तिष्क संबंधी विकार है - फोटो : Chatgpt
loader

विस्तार

जन्म के बाद अगर आपका बच्चा नहीं रो नहीं रहा है, तो इसे अनदेखा न करें। यह सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) की बीमारी हो सकती है। गर्भावस्था में बच्चे को मां से ऑक्सीजन मिलती है। बच्चा जैसे ही मां से अलग होता है उसे ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है। यदि बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिलेगा तो मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) की बीमारी होने की आशंका अधिक रहती है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के बाल रोग विशेषज्ञ के मुताबिक हर महीने में सीपी से पीड़ित 15 से 20 बच्चे इलाज के लिए आते हैं।

विज्ञापन

क्या-क्या हो सकती है समस्या
सेरेब्रल पाल्सी एक मस्तिष्क संबंधी विकार है, जोकि शिशु के जन्म के समय देर से रोने, मस्तिष्क में कमी, हाई जोंडिस (पीलिया) का होना, डिलीवरी में होने वाली परेशानी के कारण होती है। इससे शिशु की मांसपेशियों की गति, टोन, संतुलन और मुद्रा को बनाए रखने की क्षमता प्रभावित होती है। यह किसी व्यक्ति की चलने-फिरने, बोलने, खाने और देखने जैसी कई गतिक और अन्य शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित कर सकता है। हालांकि शुरुआत में ही विशेषज्ञ चिकित्सक से इसका इलाज कराने पर यह ठीक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचाया जा सकता है बच्चा
बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि जिम्स में सप्ताह में करीब तीन से चार और महीने में 15 से 20 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को सेरेब्रल पाल्सी की पहचान जरूरी है। आमतौर पर लोग बच्चों की असामान्य हरकतों पर ध्यान नहीं देते और सात-आठ साल होने पर जब ध्यान देते हैं तब तक देर हो चुकी होती है। जबकि समय पर इलाज के माध्यम से इसके सही होने की संभावना होती है। इसमें फिजियोथेरेपी व एक्टिवेशन (पीटीओटी) भी कारगर साबित होती है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान कुशल चिकित्सक की देखरेख में प्रसव से बहुत हद तक जन्म के समय बच्चों में होने वाले सेरेब्रल पाल्सी रोग से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

जागरूकता जरूरी हैं
चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश लोगों को सीपी के बारे में पता नहीं है, यह सबसे बड़ी परेशानी है। पांच से छह वर्ष तक वे यह ही नहीं समझ पाते हैं, कि उनका बच्चा इस रोग की गिरफ्त में है। अभिभावक, बच्चे में सेरेब्रल पाल्सी से उत्पन्न विकलांगता को पोलियो समझ लेते हैं। ऐसे में इसकी जागरूकता जरूरी है। इस रोग का इलाज कराने पर 80 से 90 प्रतिशत तक सुधार की गुंजाइश होती है।

रोग के लक्षण
- जन्म के वक्त बच्चे का नहीं रोना।
- तीन माह में गर्दन न संभाल पाना।
- आठ माह तक बैठना न शुरू हो।
- डेढ़ साल में भी वो चल न पाए।
- आखें तिरछी, प्रतिक्रिया ढीली।
 

रोग के कारण
- डिलीवरी होते ही बच्चे का सांस न ले पाना।
- देरी से सांस लेने में मस्तिष्क में कमी का आना।
- जन्म के समय मुंह में गंदा पानी चला जाना।
- प्री-मैच्योर डिलीवरी का होना।
 

डॉक्टर की राय
जन्म के समय अगर बच्चा नहीं रोता है, तो सीपी रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है। मस्तिष्क विकास के साथ यह रोग सामने आता है। गर्भावस्था के दौरान सही देखभाल और कुशल चिकित्सक की देखरेख में प्रसव से बच्चे में यह रोग होने की संभावना कम हो जाती है। रोग को पूरी तरह ठीक तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन फिजियोथेरेपी व एक्टिवेशन की मदद से कम होने की संभावना होती है।
- डॉ. सुजाता मुखोपाध्याय, एसोसिएट प्रोफेसर, बाल रोग विशेषज्ञ, जिम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed