फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If anyone comes and starts ferrying then there will be jungle raj: High Court

कोई भी आकर फेरी लगाने लगेगा तो जंगलराज हो जाएगा : हाईकोर्ट

Tue, 09 Nov 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
If anyone comes and starts ferrying then there will be jungle raj: High Court
नई दिल्ली। अगर हर किसी को दिल्ली आकर फेरी लगाने की अनुमति दी जाएगी तो पूरे शहर में जंगलराज हो जाएगा। हाईकोर्ट ने यह बात सोमवार को संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कही। हाईकोर्ट ने स्ट्रीट वेंडर एक्ट के प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया ताकि राजधानी में संगठित तरीके से ये लोग अपना काम करें।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति अमित बंसल की खंडपीठ ने नगर निगमों समेत सभी स्थानीय निकायों को संबंधित एक्ट के तहत स्ट्रीट वेंडिंग प्लान बनाने का निर्देश दिया। खंडपीठ ने इस दिशा में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी अगली तारीख पर पेश करने का निर्देश दिया है। खंडपीठ ने मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर तय की है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई कर रही है। इसमें कनॉट प्लेस के राजीव चौक और इंदिरा चौक के दुकानदार शामिल हैं। इन्होंने कनॉट प्लेस और कनॉट सर्कस के ‘नो हॉकिंग-नो वेंडिंग’ जोन में अवैध फेरी वालों, घुसपैठ और विक्रय गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव रल्ली के जरिये इस क्षेत्र को अवैध फेरी और पटरी वालों से मुक्त रखने का निर्देश प्राधिकारियों को देने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है।
खंडपीठ ने नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त, कनॉट प्लेस के एसएचओ और नई दिल्ली पालिक परिषद (एनडीएमसी) चेयरपर्सन को इन आदेशों का पालन करने के लिए कहा है। ये सभी अधिकारी अदालत में मौजूद थे। अदालत ने अधिकारों को पेश होने का निर्देश देते हुए नाराजगी जताई थी कि कनॉट प्लेस क्षेत्र के ‘नो हॉकिंग और नो वेंडिंग’ जोन होने के बावजूद वहां पर ये गतिविधियां चल रही हैं और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अदालत ने कहा हम ये खुली छूट नहीं दे सकते कि कोई भी यहां आए और यहां बैठकर दुकानदारी शुरू कर दे। इससे पूरा शहर में जंगलराज हो जाएगा। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। इसलिए हमारे आदेशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed