फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Idol immersion can take place only in a temporary artificial pond.

Noida News: अस्थायी कृत्रिम कुंड में ही हो सकेगा मूर्ति विसर्जन

Wed, 11 Sep 2024 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Idol immersion can take place only in a temporary artificial pond.
गणेश व दुर्गा पूजा के लिए यूपीपीसीबी ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण ने बनाए अस्थायी कुंड, विसर्जन के लिए भरा जाएगा पानी



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के मौके पर नदी या अन्य प्राकृतिक जल स्रोत में मूर्तियों का विसर्जन नहीं हो सकेगा। उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर केवल कृत्रिम रूप से तैयार किए गए अस्थायी कृत्रिम कुंड में ही विसर्जन करने के लिए कहा है। विसर्जन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने भी कुछ जगहों पर ऐसे कुंड बनाए है।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उत्सव शर्मा ने बताया कि सितंबर-अक्तूबर में दोनों त्योहारों पर मूर्ति विसर्जन श्रद्धालु करेंगे। ऐसे में एनजीटी व कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें नदियों व अन्य जल स्रोतों में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई गई है। कृत्रिम कुंड में जो जल भरा जाएगा। उसकी गुणवत्ता की जांच भी यूपीपीसीबी की टीमें करेंगीं जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों। यह जांच विसर्जन पूर्व, विसर्जन के दौरान और विसर्जन के बाद भी की जाएगी।
विज्ञापन


विसर्जन के बाद इन कृत्रिम कुंड को मिट्टी से ठीक से भर दिया जाएगा। इसके अलावा यूपीपीसीबी और नोएडा प्राधिकरण लोगों को ईको फ्रेंडली मूर्तियों की स्थापना करने के लिए प्रेरित करेंगे। कलाकारों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। पूजा समितियों से भी बातचीत इसके लिए की जाएगी। घरों में लोगों को बड़ी बाल्टी या टब में मूर्तियों को विसर्जित करने और पूरी तरह घुलने के बाद इस पानी का उपयोग लॉन या गमलों में करने का सुझाव गाइडलाइन में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed