फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ideal conduct makes life great

Noida News: आदर्श आचरण ही जीवन को बनाते हैं महान

Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ideal conduct makes life great
प्रवाचक मनमोहन दास
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर के मसेना मिर्जापुर में श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन कथा पंडाल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। प्रवाचक मनमोहन दास महाराज ने कहा कि आदर्श आचरण ही मानव जीवन को महान बनाते हैं। कथा प्रसंग में वामन अवतार, गजेंद्र मोक्ष, गंगावतरण, श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म-नन्दोत्सव की गूढ़, दार्शनिक और भावनात्मक व्याख्या कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि वामन अवतार दान, विनम्रता और धर्मनिष्ठा का सर्वोत्तम उदाहरण है। गजेंद्र मोक्ष प्रसंग जीवन में संकट के समय ईश्वर में पूर्ण समर्पण की शक्ति को दर्शाता है। गंगावतरण भगीरथ की तपस्या और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिसका आज के समाज को अनुसरण करना चाहिए। श्रीराम जन्म मर्यादा, संयम, कर्तव्य और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश देता है। जब कथा में श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव का प्रसंग आया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। नंद के आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने झूमकर जन्मोत्सव का उल्लास मनाया। आयोजक अशोक शुक्ला, भाजपा नेता दिनेश पांडेय, समाजसेवी घनश्याम तिवारी, बस्ती अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रजनीश द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र मद्धेशिया, अभिषेक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed