फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   I have come as a guest, I will send me off with respect: Akhilesh Yadav

मेहमान बनकर आए हैं सम्मान के साथ विदा करेंगे : अखिलेश यादव

Sat, 28 Mar 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
I have come as a guest, I will send me off with respect: Akhilesh Yadav
सपा प्रमुख ने जेवर से प्रधानमंत्री के हमले का सोशल मीडिया पर दिया जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि सपा ने नोएडा को लूट का एटीएम बना दिया था।
प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है न ही कथन पर नियंत्रण। उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। उन्होंने सादर विदाई लिखकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग सिंह भदौरिया ने कहा कि नोएडा में एयरपोर्ट तैयार है। घरेलू विमानों का परिचालन किया जाना है लेकिन एयरपोर्ट तक पहुंचेंगे कैसे? इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा विभिन्न कंपनियों के स्कीनशॉट लगाकर तंज कसा कि दिल्ली से कैब का किराया 1400 से 1700 रुपये है। मेट्रो या किसी भी दूसरी तरह की ट्रेन से कनेक्टिविटी नहीं है। यहां तक कि बस की भी कनेक्टिविटी नहीं है। क्या एयरपोर्ट बनाते वक्त नहीं पता था कि कनेक्टिविटी भी जरूरी होती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में विवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार सुबह 11 बजे रैली करेंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आरोपों का अखिलेश यादव भी रैली में जवाब दे सकते हैं। दादरी से ईस्ट यूपी में सपा शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed