{"_id":"68cf81d8d16b5504310015bd","slug":"husband-stabs-wife-to-death-on-suspicion-of-illicit-affair-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पत्नी की चाकू से गला रेंतकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में पति ने उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पत्नी की चाकू से गला रेंतकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में पति ने उठाया ये खौफनाक कदम
Sun, 21 Sep 2025 10:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:12 AM IST
सार
आरोपी सोनू शर्मा ने अपनी पत्नी पर कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए यह संगीन कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत गांव रामपुर फतेहपुर में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी। गांव वीरखेड़ा बुलंदशहर निवासी आरोपी पति सोनू शर्मा (36) ने अपनी पत्नी चंचल शर्मा (28) को कथित अवैध संबंधों के आरोपों के चलते चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि सूचना के बाद थाना दादरी पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू शर्मा ने अपनी पत्नी पर कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए यह संगीन कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल का फॉरेसिंक निरीक्षण किया गया है। सभी साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन