फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband sets wife ablaze in Noida

Noida: खुद के ऊपर डीजल डालने वाली पत्नी को माचिस की तीली फेंक जलाया, पति की शराब पीने की आदत से तंग थी महिला

Sun, 05 Mar 2023 09:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:05 PM IST
सार

घटना में महिला 90 प्रतिशत तक जल गई। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Husband sets wife ablaze in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-135 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में दैनिक मजदूरी करने वाले पति के शराब पीने के आदत से तंग आकर पत्नी ने खुद पर जेनरेटर से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया। तभी उसके पति ने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दिया। इससे महिला के कपड़ों में तुरंत आग पकड़ लिया। वह चिल्लाती हुई इधर-उधर भागने लगी। 

विज्ञापन


आसपास के अन्य लोगों ने आग को बुझाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वह करीब 90 प्रतिशत जल गई हैं। उसके नाजुक हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के भाई रामू सिंह निवासी कानपुर देहात ने जीजा यादवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सेक्टर-135 कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला के भाई रामू सिंह ने बताया कि वह कानपुर देहात के हरदिया के रहने वाले हैं। करीब 11 साल पहले छोटी बहन विनीता की शादी कन्नौज निवासी यादवेंद्र के साथ की थी। चार भाई बहनों में विनीता तीसरे नंबर की है। विनीता के दो बच्चे भी हैं। वह पति यादवेंद्र सिंह व बच्चों के साथ सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में रह रही थी। जीजा शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मार्च को जीजा यादवेंद्र शराब पीकर आए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर विनीता ने फार्म हाउस में रखे जेनरेटर से ज्वलनशील पदार्थ निकाल कर खुद पर डाल लिया। तभी जीजा ने माचिस की तीली जलाकर बहन के ऊपर फेंक कर आग लगा दी। इस घटना में वह 90 प्रतिशत तक जल गई। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी यादवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed