फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband second marriage father-in-law sexual harassment daughter-in-law in greater noida

शर्मनाक: पति ने की दूसरी शादी... शिकायत करने पर ससुर ने लूटी अस्मत; रिश्ते हुए शर्मसार

Tue, 24 Oct 2023 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Oct 2023 01:25 PM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने ससुर समेत चार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली। शिकायत करने पर ससुर ने भी अस्मत लूटी। 

विज्ञापन
husband second marriage father-in-law sexual harassment daughter-in-law in greater noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में ससुर, देवर व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला के पति ने गैर कानूनी तरीके से दूसरी शादी कर ली। जब ससुर से शिकायत की तो कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला की शादी 9 वर्ष पहले गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। दोनों की तीन बेटी और एक बेटा है। आरोप है कि देवर व ताऊ के बेटे ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। 13 अगस्त से पीड़ित बच्चों के साथ पिता के घर पर है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के माध्यम से महिला ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



मेट्रो स्टेशन के नीचे युवतियों को परेशान करने पर पुलिस ने की सख्ती
उधर, ग्रेनो में मेट्रो स्टेशन के नीचे जबरन बैठाने के लिए महिलाओ-युवतियों को परेशान करने वाले ऑटो और बाइक टैक्सी चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। एक्स हैंडल पर शिकायत मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा जोन के एसीपी-1 रामकृष्ण तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी ने चालकों के मेट्रो की सीढ़ियों तक पहुंचने पर पाबंदी लगाकर चालकों को सड़क पर खड़े रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो के परी चौक और नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं। मेट्रो स्टेशन से उतरने के दौरान सीढ़ियों पर ही ऑटो व बाइक टैक्सी चालक यात्रियों को घेर लेते हैं। कुछ चालक महिला यात्रियों को अपने वाहन में बैठाने की जिद करते हैं। यही नहीं वह दोहरे अर्थों वाले शब्दों का इस्तेमाल कर फब्तियां तक कसते हैं। 

 

अधिकांश युवतियां बाइक टैक्सी में सफर करने से परहेज करती हैं। इसके बावजूद बाइक टैक्सी चालक उन्हें घेरकर अपने साथ ले जाने की जिद करते हैं। शनिवार को राहगीर ने एक युवती को घेरकर खड़े चार पांच चालकों का फोटो भी शेयर कर एक्स हैंडल पर शिकायत की। इसके बाद एसपी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर ऑटो चालकों को सख्त निर्देश देकर मेट्रो के फुटपाथ पर चढ़ने से रोक लगा दी। साथ सख्त हिदायत भी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed