{"_id":"64b6383f7e75a11cae0804e4","slug":"husband-released-from-jail-on-bail-beat-up-wife-in-noida-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हैवानियतः जमानत पर जेल से रिहा होते ही पत्नी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हैवानियतः जमानत पर जेल से रिहा होते ही पत्नी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Tue, 18 Jul 2023 12:34 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:34 PM IST
सार
नोएडा में जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद घर पहुंचे पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। वह चार साल से जेल में बंद था। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है युवक ने पत्नी की आंख फोड़ने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह चार साल से जेल में बंद था, जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया है। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नोएडा के गोझा गांव में रहने वाली मालती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल 2017 को उनकी शादी शिव कुमार के साथ हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद ससुरालियों ने कमरे में बंद करके उनकी पिटाई की। अलग-अगल तरह से ससुरालियों ने उन्हें कई यातनाएं दीं। कुछ दिन बाद उनका पति धोखधड़ी के मामले में जेल चला गया। अब कोर्ट ने उसे जमानत पर जेल से रिहा किया है।
विज्ञापन
यूपी के नोएडा में जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद घर पहुंचे पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। वह चार साल से जेल में बंद था। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।