फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband killed his wife and buried her in the ground

पति निकला हैवान: अवैध संबंध का किया विरोध तो पत्नी को मार जमीन में दफनाया, 23 दिन बाद कुत्तों ने खोला राज

Sat, 01 Apr 2023 07:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र ने आधी रात को गला दबाकर सरिता की हत्या की। जोगेंद्र ने भाई भूपेंद्र, भाभी ऊषा व मां संता के साथ मिलकर उसके शव को छुपाया था। 12 मार्च 2021 को सरिता ने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई थी।

विज्ञापन
Husband killed his wife and buried her in the ground
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अवैध संबंध का विरोध करने पर आठ मार्च को कामबक्सपुर निवासी पति व अन्य ससुराल वालों ने सरिता की हत्या कर शव जमीन में दबाया था। 23 दिन बाद शुक्रवार को कुत्तों ने दुर्गंध आने पर जमीन खोदी तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि सरिता को शक था कि उसके पति के परिवार की महिला से अवैध संबंध हैं। इसका वह विरोध करती थी, इसी बात को लेकर उसका पति से झगड़ा होता था। पुलिस ने इस मामले में सरिता के पति जोगेंद्र उर्फ लाला, सास संता और भाभी ऊषा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट के तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी।आठ मार्च को सरिता लापता हो गई। नौ मार्च को जोगिंदर ने नालेज पार्क थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी सरिता आठ मार्च शाम से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सरिता के भाई नरेंद्र की शिकायत पर 15 मार्च को पति जोगिंदर, सास संता, जेठ भूपेंद्र, जेठानी ऊषा, चचिया ससुर विजयपाल, ननदोई मनोज, विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि सरिता को शक था कि जोगेंद्र के परिवार की महिला से अवैध संबंध हैं। इसका सरिता विरोध करती थी। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र ने आधी रात को गला दबाकर सरिता की हत्या की। जोगेंद्र ने भाई भूपेंद्र, भाभी ऊषा व मां संता के साथ मिलकर उसके शव को छुपाया था। 12 मार्च 2021 को सरिता ने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत देने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। आरोपियों ने फावड़े से गड्डा खोदकर शव जमीन में दबाया था। इस फावड़े को पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव छिपाकर करते रहे पुलिस व ग्रामीणों को गुमराह
आरोपी सरिता का शव जमीन में दबाने के बाद बेखौफ होकर अपने घर रहे। आरोपी जोगेंद्र तो अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी पहुंचा। आरोपी पुलिस व ग्रामीणों को यह कहकर गुमराह करते रहे कि सरिता किसी से मोबाइल पर बात करती थी। वह उसी के साथ चली गई होगी। आरोपी सरिता पर ही झूठा आरोप लगाने लगे। मायके पक्ष के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कई बार आरोपियों से पूछताछ की लेकिन आरोपी झूठ बोलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed