फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband gave three divorces after not getting bullet

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक

Sat, 06 Mar 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
husband gave three divorces after not getting bullet
पुन्हाना। दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर एक महिला के साथ मारपीट और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। बिछौर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति आरिफ सहित 6 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंगार निवासी पीड़िता नूर निशा ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले फिरोजपुर झिरका खंड के गांव हंजनपुर निवासी आरिफ के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह में उसके पिता ने काफी दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोपी बुलेट और नकद धनराशि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट भी करते थे। इसके बाद ससुराल वालों को समझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि 24 फरवरी को पति आरिफ का उसके पास फोन आया और उसने तीन तलाक दे दिया। जांच अधिकारी देवकी नंदन ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर पति आरिफ सहित 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed