फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband conspires to kill wife in Greater Noida

प्यार में धोखा खाया पति हत्या करने निकला: खुद नौवीं तक पढ़ा लेकिन पत्नी को कराई बीए, अनपढ़ बता महिला हुई दूर

Sun, 13 Nov 2022 08:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 13 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अनपढ़ कहकर आरोपी कृष्णा के घर आने से इंकार कर दिया। प्यार में धोखा खाने के बाद कृष्णा ने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची और अपने परिचित अजीत से 30 हजार रुपये में अवैध पिस्टल खरीदी।

विज्ञापन
Husband conspires to kill wife in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एक युवक और उसके साथ को पिस्टल के गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पत्नी की हत्या करने जा रहा था। वह पत्नी के धोखा देने से नाराज था। पुलिस पूछताछ में बताया कि बचपन में शादी हो गई थी। तभी से पत्नी मायके में थी। उसने अपने खर्च से पत्नी को बीए पास (स्नातक) तक पढ़ाया। अब पत्नी ने उसके घर आने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


आरोपी युवक कृष्णा तुगलपुर गांव में रहता है। वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। तब दोनों की उम्र कम थी। दोनों पढ़ते थे। कृष्णा ने कक्षा नौ के बाद पढ़ाई नहीं की। जबकि उसकी पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी। कृष्णा ने पत्नी को पढ़ने का फैसला लिया। उसने नौकरी कर अपने खर्च से पत्नी को पढ़ाया। स्नातक होने के बाद उसने पत्नी को घर आने को बोला। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अनपढ़ कहकर आरोपी कृष्णा के घर आने से इंकार कर दिया। प्यार में धोखा खाने के बाद कृष्णा ने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची और अपने परिचित अजीत से 30 हजार रुपये में अवैध पिस्टल खरीदी। रविवार को वह पत्नी की हत्या करने के इरादे से उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपी को उसके घर के बाहर से दबोच लिया। साथ ही साथी अजीत को भी गिरफ्तर किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed