फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband and nephew arrested for murder of woman

Noida News: महिला की हत्या में पति व भांजा गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Husband and nephew arrested for murder of woman
महिला की हत्या में पति व भांजा गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति व भांजे को फेज-3 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


आरोप है कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को कपडे़ में लपेटकर कमरे में छिपा दिया था। बाहर से कमरे का ताला बंद कर भाग गए थे। जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तो मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ था। थाने में तैनात उपनिरीक्षक ने सर्वेश और पवन गुप्ता के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कराया था। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी सर्वेश गुप्ता की शादी वर्ष 2011 में रेखा गुप्ता से हुई थी। सर्वेश पत्नी और दो बच्चों के साथ बीते एक वर्ष से गांव गढ़ी चौखंडी में किराये पर रह रहा है। सर्वेश सेक्टर-67 की एक कंपनी में सिलाई का काम करता है जबकि उसकी पत्नी एक अन्य कंपनी में धागा कटिंग का काम करती थी। पत्नी के अलग जगह काम करने व अधिकतर समय मोबाइल चलाने के कारण सर्वेश को पत्नी पर शक था। इसी शक के चलते घर में आए दिन विवाद होता था और वह पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed