फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband and nand arrested in death of woman and child

महिला और मासूम की मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Husband and nand arrested in death of woman and child
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। 6 नवंबर को ग्रेनो वेस्ट की इकोविलेज-1 सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरकर महिला और उसके साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ननद को गिरफ्तार किया है। महिला के पिता ने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मांग न पूरी होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने जांच में उत्पीड़न की जानकारी देते हुए महिला के मरने से पहले के व्हाट्सएप चैट आदि पेश किए थे।
विज्ञापन

मूलरूप से गाजियाबाद निवासी मुनिराज त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने बेटी प्रियंका का विवाह वर्ष 2015 में निशांत से किया था। निशांत त्यागी परिवार के साथ ईकोविलेज-1 सोसाइटी में रहता है। 6 नवंबर की सुबह प्रियंका और उसके बेटे प्रियांश की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि प्रियंका का ननद बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रीमा से किसी बात पर विवाद हुआ था। उस दौरान पुलिस ने विवाद में रीमा द्वारा ननद पर गर्म तेल डालने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मुनिराज ने निशांत, ननद व अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करने व धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को निशांत व रीमा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट इको विलेज सोसाइटी के पास गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed