फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband accused of marrying minor girl

पति पर नाबालिग युवती से शादी का आरोप

Fri, 04 Jun 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of marrying minor girl
पुन्हाना। थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरी नाबालिग लड़की के साथ शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सरवर, सास ताहिरा, खालिद, वसीम, समीम निवासी गांव धींरकी, लड़के का जीजा सलमान, मौसा कुंदन निवासी सापनकी व नाबालिग लड़की के पिता, नाना व निकाह पढ़ाने वाले मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता नसीमा निवासी गांव टाई ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी अगस्त 2018 को धींरकी निवासी सरवर के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसका मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद उसके पति ने अगस्त 2019 में गैर कानूनी तरीके से नाबालिग लड़की से शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति सरवर ने मैरिज सर्टिफिकेट बनवाते समय फर्जी दस्तावेज लगाए हैं। जबकि, उन्हें आरटीआई द्वारा पता चला कि स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर युवती की उम्र 18 वर्ष से कम है। जांच अधिकारी रेशमा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पलवल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला पुन्हाना थाना से जुड़ा हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed