Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Human health is deteriorating due to soil degradation: Municipal Chairman

मिट्टी खराब होने से इंसानों की बिगड़ रही सेहत : पालिकाध्यक्ष

Sat, 06 Dec 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Human health is deteriorating due to soil degradation: Municipal Chairman
गाजीपुर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में जिलास्तरीय रबी गोष्ठी एवं मृदा स्वास्थ्य कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित हुई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मिट्टी की सेहत बिगड़ने के कारण हम सबकी सेहत भी प्रभावित हो रही है। रसायन मुक्त खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा, ताकि कैंसर जनित बीमारियों, मधुमेह, मोटापा एवं नवजात शिशुओं की विकलांगता को रोका जा सके। इस अवसर पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले छह प्रगतिशील किसानों को नगर पालिकाध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों से अपील की है कि प्लास्टिक से मुक्ति के अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करें। प्लास्टिक को आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता है और इसके कचरे के कारण नगर की साफ-सफाई में दिक्कतें आ रही हैं, नालियां जाम हो जा रही है। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने कहा कि संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करें। जानवरों के मल-मूत्र, पराली एवं अन्य फसल अवशेष तथा हरी खाद एवं उचित फसल चक्र के जरिए मिट्टी की सेहत को सुधारा जा सकता है। कृषि सखियों एवं किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती में शुरुआती वर्षों में कम उत्पादन से न घबराएं। मिट्टी की सेहत सुधरने पर कुछ वर्षों बाद अपेक्षित उत्पादन स्तर प्राप्त हो जाता है। प्राकृतिक उत्पाद का बाजार मूल्य काफी अधिक होता है जिसके कारण कुल मिलाकर किसान को आर्थिक नुकसान नहीं होता है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि डीएपी उर्वरक के स्थान पर एनपीके और टीएसपी का प्रयोग करें दोनों में एक ही तत्व पाया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. डीके सिंह, डा. ओमकार सिंह एवं डा. एसके सिंह ने मृदा स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र आंकुसपुर की ओर से कृषि संकाय के छात्रों, अध्यापकों और किसानों को जागरूक करने के लिए अलग से गोष्ठी एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed