फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Huge cash recovered in Sector-44 could not show related papers police raided on information

नोएडा: सेक्टर-44 में भारी नकद बरामद, नहीं दिखा सके संबंधित कागजात, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा 

Mon, 07 Feb 2022 10:38 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 10:38 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध सामान आदि की तस्करी रोकने के लिए जनपद से सटे सभी जिलों के बॉर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की सघन चेंकिग की जा रही है।

विज्ञापन
Huge cash recovered in Sector-44 could not show related papers police raided on information
जब्त की गई नकदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुलिस ने नोएडा सेक्टर-44 में बड़ी नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि बाहर से आए प्रत्याशी की नकदी है। रकम करीब चार करोड़ बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध सामान आदि की तस्करी रोकने के लिए जनपद से सटे सभी जिलों के बॉर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की सघन चेंकिग की जा रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-44 स्थित प्रेमपाल सिंह नागर के मकान में भरी मात्रा में कैश रखा है। उक्त सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर तलाशी ली तो मकान में सेकेंड फ्लोर पर किराए पर रहने वाले प्रेमपाल सिंह नागर के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। जिसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर आकर प्राप्त धनराशि की गिनती की गई तो कुल धनराशि तीन करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुई है। प्रेमपाल सिंह नागर कैश से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिसके संबंध में विस्तृत जांच एवं कार्रवाई आयकर विभाग के द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed