फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   HSVP has prepared a road map, work will be done with an expenditure of Rs. 6.5 crore.

Noida News: एचएसवीपी ने तैयार किया रोड मैप, साढ़े छह करोड़ से होंगे कार्य

Tue, 23 Sep 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
HSVP has prepared a road map, work will be done with an expenditure of Rs. 6.5 crore.
सेक्टर-56-56ए, सेक्टर-62 और सेक्टर-64 को जलभराव और जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर के तीन प्रमुख सेक्टरों को जलभराव से राहत मिलने जा रही है। अब निगम के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसपीवी) भी तेजी से विकास कार्यों में जुट गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तीन बड़े विकास कार्यों की प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन कार्यों के तहत सेक्टर-56-56ए, सेक्टर-62 और सेक्टर-64 की प्रमुख सड़कों और आंतरिक मार्गों की विशेष मरम्मत की जाएगी। करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में होने वाली कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ बेहतर सड़कों से यातायात सुचारू होगा और लोगों का समय तथा ईंधन दोनों की बचत होगी।


एचएसवीपी की ओर से तैयार की गई योजना के मुताबिक, सेक्टर-56 और 56ए की 30, 24 और 18 मीटर चौड़ी मुख्य सड़कों की विशेष मरम्मत पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों को मजबूती देने के लिए बीसी, डब्ल्यूएमएम, टैक कोट और डीबीएम जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होगा, जिससे सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-62 की आंतरिक सड़कों की मरम्मत पर करीब 1.5 करोड़ रुपये और सेक्टर-64 की आंतरिक सड़कों के सुधार पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों पर रोड मार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर ड्राइविंग और पैदल चलने का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के साथ रखरखाव की रहेगी गारंटी

अक्सर देखने को मिलता है कि सड़कें बनने के कुछ समय बाद ही गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं और लोगों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार प्राधिकरण ने इसको लेकर खास प्रावधान किया है। सभी कार्यों में तीन साल तक रखरखाव और कमियों के सुधार की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। निर्माण एजेंसी ही सड़कों में हर तरह की टूट-फूट और गड्ढों की मरम्मत करेगी। इससे सड़कें टिकाऊ बनेंगी और आम लोगों को लंबे समय सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

हजारों लोगों को सीधा लाभ

इन तीनों सेक्टरों में हजारों परिवार रहते हैं। लंबे समय से स्थानीय निवासी टूटी-फूटी सड़कों और बरसात में जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। सेक्टर-56 और 62 में बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक और पैदल चलने वाले सबसे अधिक परेशान होते थे। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती थीं। बेहतर सड़कों से न केवल आवागमन आसान होगा, जबकि जाम की समस्या भी काफी हद तक खत्म होगी।

छह माह में पूरे होंगे काम

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इन सभी परियोजनाओं को छह माह की तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी अगले साल तक तीनों सेक्टरों में नई और मजबूत सड़कें तैयार हो जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और मानक से समझौता नहीं किया जाएगा।



शहर के विकास के लिए प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।- अजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed