{"_id":"690cf2f1c8705c6ad6094fda","slug":"hrithik-of-aarohi-school-won-the-exhibition-na-news-c-244-1-pnp1006-146684-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदर्शनी में आरोही स्कूल के रितिक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदर्शनी में आरोही स्कूल के रितिक ने मारी बाजी
Fri, 07 Nov 2025 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करती खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सनौली। राजकीय कन्या विद्यालय बापौली में खंड स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सनौली-बापौली खंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न थीमों में बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में आरोही स्कूल छाजपुर के रितिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कन्या स्कूल बापौली की छात्रा रिदम व तृतीय स्थान पर कस्तूरबा स्कूल जलमाना गांव की मानसी रही।
इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करने खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री व जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने बताया कि इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने और व्यावहारिक कौशल सीखने से है। यह प्रदर्शनी बच्चों मैं विज्ञान को मजेदार और संवादात्मक तरीके से सीखने में मदद करती है। जिज्ञासा को जगाती है वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है जो भविष्य के भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप ने बताया कि यह ज्ञान सांझा करने में मददगार होती है व युवा प्रतिभाओं की पहचान करने व नवाचार को प्रोत्साहन प्रदान करती है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रधानाचार्या बिंदिया रही। प्रदर्शनी की व्यवस्था बनाने में प्राध्यापक सुनील वत्स व आजाद सिंह रावल ने मेंहती भूमिका अदा की। निर्णायक मंडल में भारत खुराना, गौरी शंकर व सीमा उपस्थित रही।