फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   HR manager committed suicide by putting the pipe of oxygen cylinder in his nose in noida

Noida: ऑक्सीजन सिलिंडर का पाइप नाक में लगाकर एचआर मैनेजर ने की आत्महत्या, पूरे चेहरे पर बंधी थी पॉलिथीन

Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

मौके से मिले सुसाइड नोट में सुमित ने जिंदगी से तंग आने की बात लिखी है। सुमित ने अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार बताया है साथ ही इस घटना को लेकर घरवाले या किसी दोस्त को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। 

विज्ञापन
HR manager committed suicide by putting the pipe of oxygen cylinder in his nose in noida
एचआर मैनेजर सुमित कोडिया सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में अकेले रहते थे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऑक्सीजन सिलिंडर का पाइप नाक में लगाकर एक कंपनी के एचआर मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी समित केडिया ने ऑक्सीजन पाइप से जोड़कर मास्क लगाने के बाद चेहरे को पॉलिथीन से चारों तरफ से बांध लिया था। शनिवार सुबह घरेलू सहायिका के सेक्टर-76 स्थित फ्लैट में पहुंचने के बाद आत्महत्या की जानकारी मिली। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ओखला स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में एचआर मैनेजर सुमित कोडिया सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह घरेलू सहायिका जब फ्लैट पर पहुंची तब मैनेजर का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। सहायिका ने सोसाइटी प्रबंधन को इसकी सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी ने बताया कि सुमित ने ऑक्सीजन के सिलिंडर से मास्क कनेक्ट कर अपने चेहरे पर लगा लिया था। उन्होंने पूरे चेहरे को पॉलिथीन से बांध लिया था। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिलिंडर से ऑक्सीजन खत्म होने के बाद चेहरा ढके होने की वजह से कार्बन डाइऑक्साइड बाहर नहीं निकलने के कारण सुमित की मौत हो गई। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामले में सुमित के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, जिंदगी से तंग आ चुका है
मौके से मिले सुसाइड नोट में सुमित ने जिंदगी से तंग आने की बात लिखी है। सुमित ने अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार बताया है साथ ही इस घटना को लेकर घरवाले या किसी दोस्त को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में शुभचिंतकों से माफी भी मांगी गई है। बताया जाता है कि सुमित कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे।

विज्ञापन

नाइट्रोजन पाइप लगाकर युवक ने की थी आत्महत्या
ऑक्सीजन पाइप लगाकर आत्महत्या की घटना के पहले नोएडा में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस सिलिंडर से पाइप लगाकर आत्महत्या की थी। जोमैटो में नौकरी करने वाले रमेश ने भी चेहरे को पॉलिथीन से ढंक लिया था। जून 2021 में यह घटना सेक्टर-12 के ओयो होटल में हुई थी। पुलिस जांच में युवक के इंटरनेट पर सर्च कर बिना दर्द मौत का तरीका सीखने की बात सामने आई थी।

इंटरनेट सर्च कर मौत का तरीका सीखने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि सुमित ने इंटरनेट पर सर्च कर इस तरह की मौत का तरीका सीखा। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही सुमित के मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed