फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How will the future of children be built in a tin shed: Congress

टीन शेड में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य : कांग्रेस

Thu, 11 Sep 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
How will the future of children be built in a tin shed: Congress
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से टीन शेड में स्कूल चलाने पर जताई गई चिंता ने भाजपा व पूर्व आप सरकार के शिक्षा के दावों की पोल खोल दी है। अदालत ने साफ कहा है कि टीन शेड में बच्चों को बैठाना मानवता का हनन है।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि टीन शेड में पढ़ने वाले बच्चों का बेहतर भविष्य कैसे बनेगा। एक महीने पहले शिक्षा मंत्री ने स्मार्ट क्लासरूम और एआई आधारित लैब की बात की थी जबकि हकीकत यह है कि अशोक नगर, जीनत महल कमला मार्केट, मयूर विहार और भाटी समेत कई इलाकों में 3-5 स्कूल अब भी टीन शेड में चल रहे हैं। यहां न वेंटिलेशन है और न ही तापमान नियंत्रण की सुविधा। भीषण गर्मी और उमस में बच्चों को असहनीय हालात में पढ़ाई करनी पड़ती है। दिल्ली सरकार के 799 स्कूलों में बुनियादी ढांचा ध्वस्त है। 22 स्कूल पानी के टैंकरों व 64 भूजल पर निर्भर हैं। छह स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे हालात में छात्र-शिक्षक दोनों परेशान हैं। केवल घोषणाओं से शिक्षा व्यवस्था सुधरने वाली नहीं। कांग्रेस सरकार की तरह जमीन पर ठोस काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed