फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Houses distributed to 102 beneficiaries under Swamvatti Yojana

Noida News: स्वामित्व योजना में 102 लाभार्थियों को घरौनी का किया वितरण

Sun, 19 Jan 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 19 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Houses distributed to 102 beneficiaries under Swamvatti Yojana
शामली के कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्ड ई वितरण कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री नरे
शामली/ऊन। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के पिछड़ा, कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने 102 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों का वितरण नई दिल्ली और लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। कलक्ट्रेट में घरौनी वितरण के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांच लाभार्थी को चाबी सौंपी गई और मनरेगा योजना के पांच लाभार्थी को नवीन जॉब कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगो को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, डीएम अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा और सुना। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन तहसील के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को जॉब कार्ड, घरोनी, प्रधानमंत्री आवास की चाबी वितरित की गई। इस मौके पर एसडीएम निधि भारद्वाज की अध्यक्षता में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई में पोटली वितरित की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह रहे। नायब तहसीलदार ने नशा मुक्ति व स्वच्छता की शपथ दिलाई, बाद में तहसील प्रांगण में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed